फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एग्रीकल्चर के आसान पेपर ने खिलाए चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। सीबीएसई की परीक्षाएं शनिवार से शुरू हो गई। पहले दिन हाईस्कूल एग्रीकल्चर की परीक्षा हुई। आसान पेपर ने परीक्षार्थियों के चेहरे खिला दिए। मुख्य विषयों की परीक्षा 20 फरवरी से शुरू होगी।
विज्ञापन

वनस्थली पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने बताया कि पहले दिन हाईस्कूल के एग्रीकल्चर विषय की परीक्षा हुई। इसमें 22 छात्र-छात्राओं को शामिल होना था, सभी उपस्थित रहे। कड़ी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच सुबह साढ़े दस बजे से परीक्षा शुरू हुई और साढ़े बारह बजे समाप्त हुई। बताया कि पेपर आसान आया था, इससे परीक्षार्थियाें के चेहरे खिले दिखाई दिए। बोर्ड समन्वयक डॉ मुकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि परीक्षा के लिए दस केंद्र जिले में बनाए गए हैं। इनमें डीएवी पब्लिक स्कूल बागपत, जेपी पब्लिक स्कूल बड़ौत, विद्याभवन पब्लिक स्कूल खेकड़ा, सर्वोदय पब्लिक स्कूल अग्रवाल मंडी टटीरी, वनस्थली पब्लिक स्कूल दिल्ली रोड बड़ौत, गुरुकुल विद्यापीठ पाठशाला रोड खेकड़ा, कोणार्क विद्यापीठ खेकड़ा, लक्ष्य पब्लिक स्कूल दिल्ली रोड बागपत, गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल जिवाना, कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल मलकपुर बड़ौत, लॉर्ड महावीरा एकेडमी गुराना रोड बड़ौत और माउंट लिट्रा जी स्कूल बड़ौत को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
आठ हजार परीक्षार्थी होंगे शामिल
बागपत। सीबीएसई परीक्षा में इस बार आठ हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। हाईस्कूल में साढे़ चार हजार और 12वीं के साढ़े तीन हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे।
परीक्षा के लिए दिए टिप्स
बड़ौत। कुमकुम मोदी पब्लिक स्कूल मेें सीबीएसई परीक्षा को लेकर वर्कशाप आयोजित हुई। इसका शुभारंभ प्रबंधक राव फारूख महमूद व प्रधानाचार्य अजय शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि परीक्षा शुरू हो चुकी है। इसे लेकर छात्र बिल्कुल भी तनाव न लें। महत्वपूर्ण चीजों को हाइलाइट करें। शब्द सीमा का ध्यान रखे और सटीक उत्तर लिखे। कॉपी मेें अनावश्यक कांट-छांट बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए। दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों के जवाब लिखते समय प्वॉइंट बनाकर लिखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें