बागपत: ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे स्थित सिंगोली तगा के पास जाम में फंसे वाहन
- फोटो : BAGHPAT
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर जाम
चांदीनगर। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर सिंगोली तगा गांव के पास हाईटेंशन विद्वुत लाइन निकालने को लेकर रूक-रूक कर जाम की स्थिति बनी रही। वाहनों को आधा-आधा घंटे रोक कर निकाला गया। वाहन में सवार लोगों को परेशानी हुई।
रविवार को एक्सप्रेस-वे पर सिंगोली तगा गांव के पास विद्युत लाइन खींचने का कार्य चला। सुबह से ऊर्जा निगम के अधिकारी और कर्मचारी हाईटेंशन विद्युत लाइन निकालने में लगे रहे। एक्सप्रेस-वे पर रूक-रूक कर दिन भर जाम की स्थिति रही। वाहनों को आधा-आधा घंटे तक कई बार रोका गया। जिस कारण लंबा जाम लग जाता था। वाहनों में सवार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम के कारण यहां से गुजरने वाले वाहन चालक बेहाल नजर आए। लाइन के तार खींचने के बाद मार्ग पर आवागमन सुचारू रूप से हो सका।