फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिलवाड़ा का तिलिस्म: खोदाई में मिले मृदभांड, बड़ी ईंटों की दीवार, जलस्रोत की तलाश जारी

Wed, 26 Feb 2025 04:17 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

बड़ौत में कुर्डी टीले पर की जा रही खोदाई में सोमवार को पुरातत्वविदों व शोधार्थियों को खंडित मृदभांड मिले हैं।
विज्ञापन
कुर्डी टीले पर उत्खनन करते पुरात्तवविद। स्रोत:ग्रामीण
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़ौत में कुर्डी टीले पर की जा रही खोदाई में सोमवार को पुरातत्वविदों व शोधार्थियों को खंडित मृदभांड मिले हैं। जबकि यहां पर जलस्रोत की तलाश जारी है। कुर्डी टीले पर चल रही खोदाई में अभी तक भारतीय विरासत संस्थान की टीम को खास सफलता तो नहीं मिल पाई। मगर, मृदभांड, बड़ी ईंटों की दीवारें मिली हैं।

विज्ञापन


टीले पर 12 ट्रेंच बनाए गए हैं। इनमें से कुछ ही ट्रेंच ऐसे हैं, जो पुरावशेष उगल रहे हैं। बाकी तो टीले की ऊपरी सतह पर खंडित मृदभांडों के रूप में पुरावशेष बिखरे हुए हैं। यहां पर खोदाई के चलते करीब एक माह बीत गया है।

सोमवार को की गई खोदाई में पुरातत्वविदों व शोधार्थियों को ट्रेंचों से खंडित मृदभांड ही मिले हैं। खोदाई करते हुए पुरातत्वविदों का ध्यान टीले पर जलस्रोत तलाशने में लगा है। इसकी कई दिनों से तलाश जारी है, मगर अभी तक इनके हाथ सफलता नहीं लगी है। उम्मीद लगाई जा रही है कि जल्द ही परिणाम सामने आ सकते हैं।
विज्ञापन


वहीं तिलवाड़ा के आला टीले पर दिसंबर माह से खोदाई का काम चल रहा है। यहां पर खोदाई के लिए चार ट्रेंच बनाए गए थे। इनमें से केवल एक ट्रेंच से चबूतरानुमा आकृति, सुराहीनुमा मिट्टी के बर्तन, खंडित मृदभांड मिले हैं। इनके आधार पर यहां भी मानव बस्ती की उम्मीद लगाई जा रही है। टीले पर खोदाई कार्य धीमी गति से किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें