फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: रैली से ड्यूटी पर नहीं लौटे चालक-परिचालक, बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
-पूरे दिन परेशान दिखाई दिए यात्री, डग्गामार वाहनों में किया सफर
विज्ञापन

फोटो संख्या 5
बड़ौत। मेरठ में संपन्न हुई प्रधानमंत्री की रैली के बाद भी बड़ौत डिपो के 25 से अधिक चालक-परिचालक वापस ड्यूटी पर नहीं लौटे। नतीजन नगर व देहात क्षेत्र के मुख्य मार्गाें पर बसों का अभाव होने से यात्रियों को गतंव्य तक पहुंचने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बता दें कि इस समय बड़ौत डिपो के पास 90 बसें निगम व 60 बसें अनुबंधित संचालित हैं। इनमें से तकरीबन 40 से अधिक बसों को मेरठ में हुई प्रधानमंत्री की रैली में भेजा गया था। ऐसे में जहां रैली के दिन यात्रियों को बसों के अभाव के चलते परेशानियों से जूझना पड़ा। वहीं रैली समाप्त होने के अगले दिन सोमवार को भी तकरीबन 25 से अधिक चालक-परिचालक ड्यूटी पर वापस नहीं लौटे। ऐसे में यात्रियों को अपने गतंव्य तक पहुंचने के लिए डग्गामार वाहनों का सफर करना पड़ा। पुराने दिल्ली बस स्टैंड, छपरौली चुंगी, बावली बस स्टैंड पर बसों के अभाव के चलते यात्रियों को घंटों बस स्टैंड पर खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ा। पीछे से जो भी बसें आतीं, वह भरी हुई आतीं, ऐसे में यात्रियों को अपने गतंव्य तक पहुंचने के लिए परेशानियों से गुजरना पड़ा। बहुत से यात्रियों को डग्गामार वाहनों में भी सफर करना पड़ा। पूरे दिन यात्री परेशान दिखाई दिए। उधर एआरएम भुनेश्वर कुमार ने ड्यूटी से अनुपस्थित चल रहे चालकों व परिचालकों को नोटिस भेजकर जल्द से जल्द ड्यूटी पर वापस आने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें