फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने किया बोर्ड परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारियों को बोर्ड परीक्षा में लापरवाही बरतने पर दी कार्रवाई की चेतावनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। डीएम राज कमल यादव ने सोमवार को यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा ड्यूटी में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को नकल विहीन व शांतिपूर्ण परीक्षा कराने के दिशा-निर्देश दिए। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

डीमए राजकमल यादव ने सोमवार को परीक्षा केंद्र श्री यमुना इंटर कॉलेज व राजकीय कन्या इंटर कालेज का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों, कक्ष निरीक्षकों, परीक्षा में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम और प्रश्न पत्रों के लॉकर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी कैमरा कक्ष और प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिकाओं के डबल लॉक का भी निरीक्षण किया। केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे संचालित रहने चाहिए। किसी भी प्रकार की लापरवाही पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट और प्रत्येक विद्यालय में स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। कंट्रोल रूम से सभी परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जा रही है। जिलाधिकारी ने सेक्टर मजिस्ट्रेट व स्टेटिक मजिस्ट्रेट, कक्ष निरीक्षक सहित समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को गंभीरता से ड्यूटी करने व समय से अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें