फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू कार्यकर्ताओं का जिवाना टोल प्लाजा पर हंगामा, आधा घंटा फ्री कराया

विज्ञापन
जिवाना टोल प्लाज के कार्यालय पर रमाला थाना प्रभारी एनएस सिरोही के सामाने हंगामा करते भारतीय किस? - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत के भांजे और खाप चौधरी सुरेंद्र सिंह के पुत्र टोल से होते हुए जा रहे थे शामली
विज्ञापन

भाकियू के कार्यकर्ताओं से टोल लेने और नहर की पटरी की खोदाई करने के विरोध में आंदोलन की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला (बागपत)। भाकियू कार्यकर्ताओं ने सोमवार को टोल प्लाजा पर हंगामा किया। बैरियर हटाकर टोल फ्री करा दिया। आधे घंटे तक टोल फ्री रहा। भाकियू कार्यकर्ताओं के अलावा दस किमी के दायरे में रहने वाले लोगों से टोल नहीं लेने की मांग की। साथ ही टोल से पहले यू-टर्न पर रखे गए गमले व ड्रम हटाने और पूर्वी यमुना नहर की पटरी में खोदे गए गड्ढों को ठीक नहीं कराने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत के भांजे चौधरी राजेन्द्र सिंह दोघट और खाप चौधरी सुरेंद्र सिंह के पुत्र चौधरी गौरव तोमर सोमवार को दिल्ली सहारनपुर हाइवे से शामली जा रहे थे। आरोप है कि टोल प्लाजा कर्मियों ने उनसे शुल्क वसूलने को लेकर अभद्रता कर दी। सूचना पर भारतीय किसान यूनियन के अन्य पदाधिकारी और किसान टोल प्लाजा पर पहुंच गए और बैरियर हटाकर टोल को फ्री करा दिया। सभी लेन पर यूनियन के कार्यकर्ताओं ने खड़े होकर वाहनों को बिना टोल दिए निकलवाया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष एनएस सिरोही ने भाकियू कार्यकर्ताओं को समझाया और टोल को चालू कराया।
विज्ञापन

इस पर भाकियू कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा पर यू-टर्न की लाइन में लगे प्लास्टिक के गमले व ड्रम हटवाने, पूर्वी यमुना नहर की पटरी पर खोदाई करके बनाए गए गड्ढों को ठीक कराने, टोल प्लाजा के दस किलोमीटर के दायरे में आने वाले वाहन चालकों से टोल नहीं लेने, यूनियन का झंडा, टोपी और कार्ड देखकर बिना टोल लिए वाहन को जाने देने की मांग की। उन्होंने जल्द मांगें पूरी नहीं करने पर टोल फ्री कराकर अनिश्चितकालीन धरना देने की चेतावनी दी। इस मौके पर चौधरी राजेंद्र दोघट, ओमप्रकाश, उपेंद्र कासिमपुर खेड़ी, बिशन सिंह, जुल्ला प्रधान, अरविंद, राजा चौधरी, वीरेंद्र सिंह, मुंशी प्रधान, मांगेराम, अरुण कुमार मौजूद रहे।
नहर की पटरी पर खोदाई करने वाले टोल संचालकों पर कार्रवाई होगी
सिंचाई विभाग के एक्सईएन उत्कर्ष भारद्वाज का कहना है कि पूर्वी यमुना नहर की पटरी ठीक करा दी है। नहर की पटरी पर खोदाई करने की जानकारी मिली थी। पटरी की खोदाई करके लोगों को परेशान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसकी पूरी रिपोर्ट तैयार की जा रही है और टोल संचालकों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पूर्वी यमुना नहर की पटरी खोदने पर हंगामा
फोटो संख्या 11
बड़ौत। सिंचाई विभाग के कार्यालय पर किशनपुर बिराल, रमाला सहित अन्य कई गांवों के किसानों ने हंगामा किया और टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारियों पर पूर्वी यमुना नहर की पटरी खोदने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। इसके बाद अधिशासी अभियंता ने टीम को मौके पर भेजा और पटरी को मिटटी डलवाकर बंद कराया। हंगामा करने वालों मेें नरेश, संजीव, प्रमोद शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें