फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने बैठाई रजबहे की सफाई पर जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। अमर उजाला में प्रमुखता से प्रकाशित खबर ‘रातों-रात कर डाली मीरापुर रजबहे की सफाई’ खबर का डीएम राजकमल यादव ने संज्ञान लेते हुए दो सदस्यीय टीम गठित करते हुए जांच करने के निर्देश दिए। शुक्रवार को गठित टीम मौके पर पहुंची और जांच की तो खामियां मिलने पर नाराजगी जताई । सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को खामियां को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शासन की ओर से मीरापुर रजबहे की सफाई के लिए तकरीबन छह लाख का बजट स्वीकृत किया था और पारदर्शिता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद रातों-रात मीरापुर रजबहे की सफाई करा दी गई। इससे आक्रोशित निवासियों ने सफाई कार्य में अनियमितता का आरोप लगाया। कहा कि यदि पारदर्शिता बरती जाती तो सफाई रात के बजाए दिन मेें की जाती। नगरवासियों ने सफाई कार्य के दौरान रजबहे की बाउंड्री व पुलिया तोड़ने पर भी नाराजगी जताई। पूर्व सभासद ललित जैन ने भी डीएम से इस संबंध में शिकायत की थी। शुक्रवार को डीएम राजकमल यादव द्वारा गठित टीम में उप कृषि निदेशक प्रशांत व जिला गन्ना अधिकारी अनिल कुमार भारती सफाई कार्य की जांच करने पहुंचे तो सफाई कार्य में खामियां मिली। उप कृषि निदेशक प्रशांत कुुमार ने बताया कि जांच में खामियां मिली है। इसके लिए सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता उत्कर्ष भारद्वाज को निर्देशित किया गया है। अभी जांच जारी रहेगी। जांच पूरी कर डीएम को कार्रवाई के लिए रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें