फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने कई कार्यालयों का निरीक्षण किया

विज्ञापन
विज्ञापन
कोषागार में स्टांप का किया मिलान कर समस्याओं का समय से निस्तारण के दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। डीएम राजकमल यादव ने बृहस्पतिवार को जिला कोषागार के डबल लॉकर, आबकारी कार्यालय, सर्वे विभाग और नजारत का निरीक्षण किया। उन्होंने कोषागार के डबल लॉक के अभिलेखों का सत्यापन कर स्टांप का मिलान किया। उआबकारी, नजारत और सर्वे विभाग का निरीक्षण कर सफाई और फाइलों का सही तरीके से रख-रखाव करने के निर्देश दिए।
डीएम ने कोषागार के अधिकारी व कर्मचारियों को वित्तीय वर्ष की समाप्ति तक सभी विभागों के बजट के साथ भुगतान करने और कोई भी बिल लंबित ना छोड़ने के निर्देश दिए। इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर पूजा ,वरिष्ठ कोषाधिकारी अरुण कुमार सिन्हा, वरिष्ठ लेखाकार कोषागार रामनाथ व अन्य मौजूद रहे। इसके बाद डीएम ने आबकारी विभाग, सर्वे विभाग, नजारत कार्यालयों का निरीक्षण कर रिकॉर्ड व फाइलों को सुरक्षित रखने को निर्देश दिए। अधिकारियों व कर्मचारियों को समय से कार्यालय में उपस्थित होने और लोगों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। कार्यालयों में टीम के रूप में कार्य करने और लोगों को अनावश्यक रूप से परेशान न करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माणाधीन केंद्रीय विद्यालय का निरीक्षण
बड़ौत। बावली में निर्माणाधीन केन्द्रीय विद्यालय का बृहस्पतिवार को डीएम राजकमल यादव ने निरीक्षण किया। डीएम ने केंद्रीय विद्यालय के निर्माण में लगाई जा रही निर्माण सामग्री को भी ध्यान से देखा। इसके अलावा तैयार हो चुके कक्षों समेत विद्यालय के अन्य भवनों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज कुमार से भी जानकारी ली। मौके पर विश्वविद्यालय का निर्माण कर रहे कंपनी के अधिकारी भी मौजूद रहे। उनसे भी डीएम ने जानकारी ली। इस दौरान डीएम ने कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें