अस्पताल परिसर में औषधि वाटिका बनाए जाने के निर्देश
बागपत। डीएम राज कमल यादव ने शनिवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टॉक रजिस्टर चेक कर दवाइयों का मिलान किया। डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व चिकित्सकों को मरीजों अनावश्यक चक्कर न लगवाने व सही उपचार करने के निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल परिसर में औषधि वाटिका बनाने के निर्देश दिए।
डीएम राज कमल यादव ने अस्पताल आने वाले लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करने व मास्क लगाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। कहा कि चिकित्सकों को मरीजों को अस्पताल में ही दवाई उपलब्ध कराई जाए। बाहर से दवाई खिलने की शिकायत मिलने पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जिला अस्पताल में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने के लिए कहा। उन्होंने जिला अस्पताल परिसर में बनी वाटिका में औषधि वाटिका बनाने के भी निर्देश दिए। कहा इस वाटिका को अच्छे से बनाया जाए और दवाई से संबंधित अधिक से अधिक पौधे रोपित किए जाएं। इस दौरान सीएमएस डॉ बीएल कुशवाह, डिप्टी सीएमओ डॉ यशवीर मौजूद रहे ।