फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में चिकित्सकों के समय से नहीं बैठने पर डीएम नाराज, कार्रवाई की चेतावनी

विज्ञापन
विकास भवन के सभागार में स्वास्थ्य समिति की बैठक लेते डीएम राजकमल यादव - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
डीएम राजकमल यादव ने ली जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। डीएम राजकमल यादव ने बुधवार को विकास भवन सभागार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक ली। स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर करने व समय से चिकित्सकों का जिला अस्पताल में समय से ना बैठने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने समय से अस्पताल में न बैठने वाले चिकित्सकों को चिह्नित कर उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने की चेतावनी दी।
उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की टीम को घर-घर जाकर कोविड-19 टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक करने व दूसरी डोज न लगवाने वाले के लिए दो दिन में ब्लॉक लेवल पर माइक्रो प्लान तैयार करने के निर्देश दिए है। जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, अधिशासी अधिकारी को प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के साथ मिलकर अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने डेंगू से बचाव के सफाई व्यवस्था कराने व किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। सार्वजनिक स्थानों जैसे समाधान दिवस, थाना दिवस, तहसील, ब्लॉक, चिकित्सालयों में जन जागरूकता बैनर व पोस्टर लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ रंजीत सिंह, सीएमओ डॉ दिनेश कुमार, एसीएमओ डॉ दीपा, डॉ भुजबीर, डॉ गजेंद्र, डिप्टी सीएमओ डॉ यशवीर, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ सरुचि शर्मा, सीएचसी अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत, डॉ अतुल बंसल, डॉ विजय, डॉ ताहिर, डॉ राजकमल व डॉ सुधीर शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें