फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन चुनाव की प्रक्रिया शुरू, पांच को होगा चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
28 व 29 जुलाई को नामांकन व 30 जुलाई को नाम वापसी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिला बार एसोसिएशन के निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पांच अगस्त को चौधरी चरण सिंह सभागार में एसोसिएशन का चुनाव होगा। चुनाव के लिए 28 व 29 जुलाई को नामांकन प्रक्रिया होगी। 30 जुलाई को नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। मंगलवार को एलडर्स कमेटी के चेयरमैन नरेंद्र पाल शर्मा ने 530 मतदाताओं की सूची का प्रकाशन कर दिया है।
विज्ञापन

एलडर्स कमेटी के चेयरमैन नरेंद्र पाल शर्मा ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए दस हजार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री व कोषाध्यक्ष के पद के लिए आठ हजार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए पांच हजार, सयुंक्त मंत्री, संयुक्त मंत्री (पुस्तकालय), संयुक्त मंत्री (सामाजिक) पर के लिए दो हजार, वरिष्ठ सदस्य के तीन पदों के लिए प्रत्येक पद एक हजार रुपये और कनिष्ठ सदस्य पद के तीन पदों के लिए प्रत्येक पद के लिए 500 रुपये नामांकन राशि निर्धारित की गई है। चुनाव में नामांकन के लिए आवेदन सभागार से 50 रुपये शुल्क देकर नामांकन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए मंगलवार को 530 मतदाताओं की मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया। चुनाव के लिए 28 व 29 जुलाई को नामांकन और 30 जुलाई को नाम वापिस की प्रक्रिया होगी। 30 जुलाई को ही निर्वाचन के लिए प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें