फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रबंध समिति भंग करके सीडीओ को चार्ज सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षा विभाग की अनुमति के बिना श्री कृष्ण इंटर कालेज की जमीन श्री कृष्ण महाविद्यालय के नाम करने पर कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बालैनी (बागपत)। श्री कृष्ण इंटर कालेज बालैनी की जमीन को प्रबंध समिति ने गलत तरीके से श्री कृष्ण महाविद्यालय को ट्रांसफर कर दिया। इसकी जांच के बाद आरोप सही मिलने पर शिक्षा विभाग के विशेष सचिव ने कालेज की प्रबंध समिति को भंग करके चार्ज अगले छह महीनों के लिए सीडीओ को सौंप दिया।
बालैनी में श्री कृष्ण इंटर कालेज के बराबर में वर्ष 1996 में श्री कृष्ण महाविद्यालय का निर्माण हुआ था। तभी से यह आरोप थे कि कालेज की प्रबंध समिति ने गलत तरीके से 16 बीघा जमीन देकर महाविद्यालय का निर्माण कराया है। वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. उमेश त्यागी ने मामले की शिकायत संयुक्त शिक्षा निदेशक मेरठ से की थी। इसकी जांच जिला विद्यालय निरीक्षक से कराई तो पता चला कि यह जमीन गलत तरीके से महाविद्यालय को दी गई है। श्री कृष्ण इंटर कॉलेज बलौनी की देखरेख ग्राम शिक्षा सभा कर रही थी और महाविद्यालय के लिए अलग से श्री कृष्ण शिक्षा सभा बनाई गई। इस तरह से अलग समिति होने के बाद भी जमीन ट्रांसफर कर दी गई। इसके लिए चकबंदी विभाग और अन्य विभागों को गलत सूचना दी गई कि दोनों समिति एक ही है। इस पूरे मामले की जांच होने के बाद शिक्षा विभाग के विशेष सचिव जयशंकर दुबे ने प्रबंध समिति को भंग कर अगले छह महीनों के लिए सीडीओ को चार्ज सौंप दिया।
विज्ञापन

सपा नेता के पूर्व ब्लॉक प्रमुख पिता है 40 वर्षों से कॉलेज प्रबंधक
बालैनी के श्री कृष्ण इंटर कॉलेज में सपा नेता अभयवीर यादव के पिता पूर्व प्रमुख अनिल यादव 40 वर्षों से लगातार कॉलेज समिति के प्रबंधक है। अब महाविद्यालय को जमीन गलत तरीके से ट्रांसफर करने के मामले में आरोप सही मिलने पर श्री कृष्ण महाविद्यालय के संचालित होने को लेकर सवाल खड़े हो रहे है। मगर, इसको लेकर फैसला शिक्षा विभाग के अधिकारी लेंगे।
विज्ञापन

राजनीतिक द्वेष भावना में ऐसा हुआ, हाईकोर्ट में जाएंगे
श्रीकृष्ण इंटर कालेज के प्रबंधक व पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनिल यादव ने कहा कि मेरा बेटा सपा नेता है, इसलिए राजनीतिक द्वेष भावना में यह शिकायत की गई थी। इसमें एक बाहरी सांसद व कई स्थानीय नेताओं ने मिलकर गलत जानकारी देते हुए शिकायत की थी। इसमें सभी सही कागजात हमारे पास है और उनको लेकर हम हाईकोर्ट में जाएंगे। अगर जमीन गलत तरीके से ट्रांसफर की जाती तो इसमें पहले ही कार्रवाई हो जाती। अब इतने दिन बाद केवल राजनीतिक द्वेष भावना के कारण ऐसा किया गया है।
श्री कृष्ण इंटर कालेज बालैनी की प्रबंध समिति को भंग कर दिया गया है। इसका जांच मुझे सौंपा गया है। - रंजीत सिंह, सीडीओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें