फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की समस्याओं का समाधान न होने तक नहीं होने दिया जाएगा हाईवे का निर्माण कार्य शुरू

विज्ञापन
बड़ौत के बिजरौल गांव में किसान संघर्ष समिति की बैठक में बोलते वक्ता। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बिजरौल के रेजोनंस स्कूल में किसान संघर्ष समिति की बैठक आयोजित
विज्ञापन

बड़ौत। रेजोनंस स्कूल बिजरौल में रविवार को प्रस्तावित दिल्ली-देहरादून हाईवे निर्माण को लेकर किसान संघर्ष समिति की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें हाईवे निर्माण के दौरान किसानों के सामने आने वाली समस्याओं को लेकर मंथन किया गया।
विज्ञापन

बैठक में किसानों ने बताया कि हाईवे निर्माण के दौरान उनके सामने बहुत सी समस्याएं आएंगी। जिसमें हाईवे के लिए जमीन अधिग्रहण के दौरान उचित मुआवजा न मिलना, किसानों के चक व ट्यूबवेल दो भागों में बंट जाने पर रास्ते की सुविधा न होना आदि शामिल हैं। किसी भी अधिकारी का इस ओर ध्यान नहीं है। उन्होंने किसानों की समस्याओं का हल न होने तक हाईवे निर्माण शुरू न कराने की मांग की। यदि हाईवे निर्माण शुरू होता है तो सभी को भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 के अनुसार मुआवजा दिलाया जाए। बैठक में संघर्ष समिति के अध्यक्ष कृष्णपाल, गौरव मलिक, नीरज, राजीव, वेद सिंह, प्रहलाद सिंह, ओमवीर सिंह, राजेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह, सलाउद्दीन, बृजमोहन मलिक, आजाद, नवीन कुमार, प्रमेंद्र प्रमुख खेकड़ा, यशपाल आदि शामिल रहे। वक्ताओं ने बताया कि बैठक 21 अक्तूबर 2021 को राजीव कंडेरा के आवास पर दोपहर दो बजे की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता श्याम सिंह दरोगा ने की व संचालन मनोज आर्य टटीरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें