फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैन आगम के अनुसार समस्या समाधान पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। अखिल भारतीय जैन ज्योतिषाचार्य परिषद के चतुर्थ राष्ट्रीय अधिवेशन का बड़ागांव स्थित त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में आयोजन किया गया। इसमें देश भर के ज्योतिषियों ने जैन आगम के अनुसार समस्या समाधान विषय पर चर्चा की। जैन ज्योतिष कैलेंडर का विमोचन भी किया गया।
विज्ञापन

एलाचार्य श्री 108 त्रिलोक भूषण जी मुनिराज, आर्यिका 105 चंद्रमति माता जी, मुक्तिभूषण माता जी, अनुभूति भूषण माताजी, दृष्टि भूषण माताजी के पावन सानिध्य में सम्मेलन का आयोजन हुआ। समाज की विभूतियों को मंदिर समिति के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया। जैन ज्योतिषाचार्यों ने जैन आगम के अनुसार समस्या समाधान विषय पर भी चर्चा की। राकेश जैन, रवि जैन ने संयुक्त रूप से चित्र अनावरण किया। दीप प्रज्वलित वास्तु शास्त्री देवेंद्र जैन और प्रोफेसर नीरज जैन ने किया। अधिवेशन में जैन ज्योतिष कैलेंडर का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय जैन ज्योतिषाचार्य परिषद के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि जैन, संचालन डीके जैन ने किया। इस मौके पर ब्रह्मचारी नवीन भैया, त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मन्दिर के प्रबंधक त्रिलोक चंद जैन समेत दिल्ली, मेरठ ,पुणे, देवबंद, बेंगलुरु, मुंबई, भोपाल, बड़ौत, दिल्ली एनसीआर आदि से वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें