निरपुड़ा गांव में गण्यमान्य लोगों की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। निरपुड़ा गांव में पंचायत सदस्य एवं गण्यमान्य लोगों की सोमवार को बैठक हुई। इसमें ग्रामीणों ने गांव के तालाबों की खुदाई कराने की मांग के साथ विकास कार्यों पर चर्चा की। बैठक में ग्राम प्रधान सूबेदार प्रताप सिंह ने बताया कि सफाई कर्मचारी को लापरवाही बरतने के कारण सस्पेंड किया जा चुका है। उसके स्थान पर दूसरे सफाई कर्मचारी की नियुक्ति हो चुकी है। गांव में विशेष अभियान चलाकर पूरे गांव की सफाई कराई जाएगी।
तालाब खुदाई के लिए पत्र भेजकर अवगत कराया जा चुका है। इसके लिए जल्द ही फंड की व्यवस्था हो जाएगी। गांव के विकास कार्यों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जल्द ही अधिकारियों से मिलकर बंदरों को पकड़वाने की मांग की जाएगी। बैठक में विजेंद्र सिंह ने कहा कि उन पर भाजपा छोड़ रालोद में शामिल करने का दर्ज मामला झूठा है। आरोप लगाने वाले व्यक्ति से उनकी दो वर्षों से कोई बात नहीं हुई है। इस बारे में पार्टी आलाकमान को भी अवगत कराया जा चुका है। गांव में शांति व्यवस्था बनाने के लिए शीघ्र ही पंचायत की जाएगी। इस मौके पर पंचायत सचिव मोहित उज्जवल, ग्राम पंचायत सदस्य चंद्रो देवी, सुशीला, अजीत सिंह, रवि, प्रवीण, पिंटू, हामिद, शमीम, सतेंद्र, सोनू शर्मा, जगदीश, हरफूल अमीन, ओमपाल, ब्रजपाल, सुमित जैन व रणधीर मौजूद रहे।