फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय गंदे और दिव्यांगों के लिए रैंप नहीं 

Thu, 02 Feb 2017 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
छपरौली मे फ्लैग मार्च के दौरान लोगों से चुनाव मे निडर होकर मतदान की अपील करते अधिकारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने बुधवार को बागपत विधानसभा क्षेत्र के 235 मतदान केंद्र और 288 बूथों का निरीक्षण किया। काफी संख्या में बूथों पर रैंप और शौचालय की कमी मिली। अफसराें ने कमियों को दूर करने के निर्देश दिए। निरीक्षण की रिपोर्ट जिला निर्वाचन अधिकारी को दी जाएगी।
विज्ञापन


विधानसभा चुनाव की तैयारियों में प्रशासन ने रात दिन एक कर रखा है। तीनों विधानसभा सीटों के मतदान बूथों का निरीक्षण कराया जा रहा है। बड़ौत और छपरौली क्षेत्र के बूथों का जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट ने निरीक्षण की कार्रवाई को पूरा कर लिया है। बुधवार को बागपत विधानसभा क्षेत्र के 235 मतदान केंद्र और 288 बूथों का तीन जोनल ऑफिसर और 31 सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने निरीक्षण किया। जोनल ऑफिसर परियोजना निदेशक एमएल पटेल, संजय कुमार गौतम और अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि काफी संख्या में केंद्र और बूथों पर कमियां मिली हैं। दिव्यांगों के लिए रैंप की व्यवस्था दुरुस्त नहीं मिली। अधिकांश शौचालय गंदे पाए गए तथा कुछ स्थानों पर तो शौचालय की दीवारें टूटी मिली। दिव्यांगों की लिए रैंप की व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश संबंधित कर्मचारियों को दे दिए हैं। इसकी रिपोर्ट से जिला निर्वाचन अधिकारी को भी अवगत करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि शाम के समय सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों से बूथों के निरीक्षण की रिपोर्ट ली जाएगी। उसके बाद जो भी आदेश मिलेंगे उस पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें