बागपत । रियो ओलंपिक में धूम मचाने वाली जिम्नास्ट दीपा करमाकर शौकिया तौर पर निशानेबाजी भी सीखना चाहती है। दीपा ने रियो रवाना होने से पहले निशानेबाजी के कोच डॉ. राजपाल सिंह से मुलाकात में यह इच्छा जाहिर की थी।
रविवार को रियो ओलंपिक के फाइनल में दीपा करमाकर अपना दमखम दिखाएगा। बागपत के शूटिंग कोच एवं जोहड़ी में शूटिंग रेंज के संचालक डॉ राजपाल सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने त्रिपुरा में दीपा करमाकर से मुलाकात की। वह बेहतरीन एथलीट है। अपने खेल पर उसका पूरा ध्यान है।
मेहनत से उसने देश का नाम रोशन किया। रियो के फाइनल तक पहुंचना ही बड़ी उपलब्धि है। डॉ राजपाल सिंह ने बताया कि दीपा करमाकर ने शौंकिया तौर पर शूटिंग सीखने की इच्छा जाहिर की थी। वह ओलपंकि के बाद दीपा से मिलकर उसके सामने शूटिंग सीखने का प्रस्ताव रखेंगे। उन्होंने कहा कि खिलाडिय़ों को दीपा की मेहनत से प्रेरणा लेनी चाहिए। कोई भी खेल हो, उसमें मेहनत कर आगे बढ़ा जा सकता है।