फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्यापन में धड़ाम हो गई शासन की सूची

Sun, 14 Aug 2016 01:29 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कन्या विधा धन वितरण से दो दिन पहले ही लखनऊ से भेजी गई छात्राओं की सूची में लापरवाही  उजागर हुई है। सूची में दर्ज 15 छात्राएं एससी के बजाए ओबीसी या सामान्य  वर्ग की निकली। इनका कन्या विधा  धन रोक लिया गया गया है। अब केवल 451 छात्राओं को योजना का लाभ मिलेगा। 15 छात्राओं की सूची दोबारा तैयार की जाएगी।
विज्ञापन


खेकड़ा में 16 अगस्त का कन्या विधा धन का वितरण किया जाना है। शासन ने डीआईओएस ऑफिस में 466 छात्राओं की सूची तैयार कर भेजी है। शनिवार को इसका सत्यापन कराया गया तो 15 ऐसी छात्राएं मिली जिन्हें एससी का दर्शाया गया है, लेकिन कॉलेज के रिकॉर्ड में वह या तो ओबीसी हैं या फिर सामान्य।
डीआईओएस की जानकारी में मामला पहुंचते ही इनके कन्या विधा धन को रोक लिया गया है।  वित्त लेखाधिकारी नीरज कुमार ने बताया कि सत्यापन में अपात्र पाए जाने के कारण इन छात्राओं का कन्या विधा धन रोका गया है। 16 अगस्त के समारोह में केवल 451 छात्राओं के चेक तैयार किए जाएंगे। 
विज्ञापन


एससी वर्ग को ही मिलेगा लाभ

वित्त एवं लेखाधिकारी नीरज कुमार ने बताया कि दोबारा से इन छात्राओं का रिकॉर्ड तलब किया जाएगा। अंतिम जांच में भी अगर इन 15 छात्राओं ने पात्रता की शर्ते पूरी नहीं की तो एससी वर्ग की मेरिट से अन्य 15 छात्राओं का चयन कर उन्हें कन्या विधा धन के चेक दिए जाएंगे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें