फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: घना कोहरा होने से बढ़ी परेशानी, सर्दी से कांपे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत/रटौल। शुक्रवार को घना कोहरा छाया रहा और सर्दी अधिक होने से लोग कांप उठे। हाईवे पर वाहनों की रफ्तार काफी धीमी रही। एक्सप्रेसवे के अलावा दिल्ली-सहारनपुर हाईवे और मेरठ-बागपत हाईवे पर वाहनों की लाइटें जली रहीं। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाने से ईस्टर्न पेरीफेरल, दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थम गई और वाहनों की लाइट जलानी पड़ी। वाहन चालक ईपीई के किनारे वाहन खड़ा कर कोहरा छटनें का इंतजार करते रहे और कोहरा कम होन के बाद अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। देहात क्षेत्र में लोगों ने सर्दी से बचाव के लिए अलावा का सहारा लिया। सुबह के समय नगर के मुख्य मार्गाें से लेकर बाजारों तक लोगों की आवाजाही कम रही। दोपहर में धूप निकलने पर लोगों ने राहत महसूस की और लोग घरों के बाहर धूप सेंकते हुए नजर आए। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत का कहना है कि सर्दी में सिर और पैरों को ढककर ही घर से बाहर निकलें। उन्होंने सर्दी में बच्चों और बुर्जुगों का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें