संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। नगर के वात्सायन पैलेस में रविवार रात श्री खाटू श्याम सालासर धाम सेवा समिति की ओर से संकीर्तन का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने रात भर खाटू श्याम का गुणगान किया।
संकीर्तन का शुभारंभ मनीष गर्ग ने अपने परिजनों के साथ ज्याेति प्रज्ज्वलित कर किया। इसके उपरांत बाबा श्याम का फूलों से शृंगार कर छप्पन भोग लगाया गया। संकीर्तन में अक्षित वशिष्ठ, विकास सिंघल, आयुष कंसल, राघव गर्ग, राजबाला तोमर और गोपाल प्रजापति ने खाटू श्याम के एक से एक बढ़कर भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश कर दिया। सोमवार को प्रसाद वितरित कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस मौके पर कैलाश चंद गोयल, दीपक मित्तल, मनीष गर्ग, निशांत, राजपाल शर्मा, विवेक गोयल, विशाल गुप्ता, आशीष बंसल मौजूद रहे।
-