फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सांड पकड़े बिना वापस लौटी टीम, बचाव के लिए ऐलान कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 13
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। रहतना गांव में कई दिनों से उत्पात मचा रहे सांड को पकड़ने के लिए पहुंची टीम बैरंग की लौट गई। उधर, ग्रामीणों ने सांड से बचने के लिए ऐलान भी कराया।
विज्ञापन

रहतना गांव में सांड ने एक माह से उत्पात मचा रखा है। वह अभी तक आठ ग्रामीणोंं को टक्कर मारकर घायल कर चुका है। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने एसडीएम बड़ौत से करते हुए पकड़वाने की मांग की थी। सोमवार को पशुपालन विभाग की टीम गांव में पहुंची। इनके साथ रविंद्र कुमार, कृष्ण, भोरा, आनंद, लालू, राजीव कुमार, बिल्लू, मनोज, काला रहे। मगर सांड नहीं मिला। चार घंटे की मशक्क्त के बाद सांड को पकड़ने गई टीम वापस लौट गई। इस मामले में पशु चिकित्सक अनिल कुमार ने बताया कि मंगलवार को टीम दोबारा रहतना गांव भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें