फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत से गांवों में प्रधानों की तरह विकास कार्य कराने को सीएम को भेजा पत्र

विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष ममता किशोर - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। जिस तरह से गांवों के अंदर प्रधान विकास कार्य करा सकते हैं, उस तरह ही जिला पंचायत करा सके। इसके लिए जिला पंचायत अध्यक्ष ममता किशोर ने सीएम को पत्र भेजा है। जिसमें मुख्यमंत्री से गांवों के अंदर भी विकास कार्य कराने की स्वीकृति देने की मांग की गई है।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष ममता किशोर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ को पत्र भेजा है। इसमें कहा कि 31 जुलाई 2015 को एक शासनादेश जारी हुआ था। उसमें कहा गया था कि जिला पंचायत अपने बजट से ऐसे कार्य करा सकती हैं, जिनसे एक से ज्यादा ग्राम पंचायत को फायदा मिलता है। ऐसे में जिला पंचायत से एक से ज्यादा गांवों को फायदा देने वाले कार्य करा दिए जाते हैं, लेकिन गांवों में नल, सडक़, यात्री शेड, चौपाल आदि के कार्य नहीं कराए जाने से लोगों को परेशानी होती है। इसलिए लोगों की परेशानी को देखते हुए गांवों में यह कार्य भी कराए जाने की स्वीकृति दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें