फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गली तो सील कर दी, अब जरूरत का सामान भी भिजवा दीजिए

विज्ञापन
बागपत के देशराज मोहल्ले में बंद किया गया रास्ते से गुजरती महिला - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
गली तो सील कर दी, अब जरूरत का सामान भी भिजवा दीजिए
विज्ञापन

बागपत। नगर के देशराज मोहल्ले में युवक के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद गलियों को सील कर दिया गया। बृहस्पतिवार को लोगों को मुश्किलें झेलनी पड़ी। किसान ख्ेात में नहीं जा सके और नौकरी करने वाले ड्यूटी भी नहीं गए। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि गली तो प्रशासन ने सील कर दी, अब जरूरत का सामान भी भिजवाना चाहिए। घर की जरूरतें भला कैसे घर में रहकर पूरी होंगी। गली निवासी जसवंत का कहना है कि गली बंद कर दी गई। पशुपालकों के विषय में नहीं सोचा गया कि आखिर वह क्या करें। भूखे पशुओं का क्या होगा। किसान खेत में कैसे जाएंगे। प्रशासन को यह सब इंतजाम भी करने चाहिए थे। नागरिक विनोद कुमार का कहना है कि आने जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। नौकरी करने वाले अपने घरों में कैद हो गए हैं। जिससे और अधिक मुश्किलें पेश आ रही है।
इन्होंने क्या कहा
- वार्ड एक की सभासद अर्चना का कहना है कि लोगों को जागरूक किया गया है। बीमारी से बचाव के लिए घर में रहना जरूरी है।
- नागरिक शीतल प्रसाद ने कहा कि मास्क लगाना अनिवार्य है। प्रत्येक नागरिक अपनी जिम्मेदारी का पालन जरूर करें।
यह नजर आया हाल
बागपत। गली सील होने के बावजूद बच्चों की आवाजाही लगी रही। दस साल से कम उम्र के बच्चे सड़कों पर दिखें। लोग बल्लियां हटाकर गली से बाहर जरूरत का सामान लेने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम रामनयन सिंह का कहना है कि लोगों को चिंता करने की जरूरत नहीं है। पालिका को जरूरत का सामान मोहल्ले में ही भिजवाने के निर्देश दिए गए हैं। किसी नागरिक को दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें