खेकड़ा। आगरा से आए डॉ. शैलेंद्र सिंह और डिप्टी सीएमओ डॉ. भुजबीर सिंह ने बृहस्पतिवार को कोविड 19 अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंन भर्ती कोरोना मरीजों के बारे में सीएचसी अधीक्षक डॉ. ताहिर से जानकारी ली। मरीजों की उचित देखरेख की हिदायत दी। इस दौरान फार्मासिस्ट धर्मेंद्र सिंह, सचिन शर्मा, डॉ. सतीश कुमार, स्वास्थ्य कर्मी सतीश कुमार, अभिषेक यादव आदि मौजूद रहे।