फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

....खाप का गाँव होने के नाते मैंने सीएम को पगड़ी पहनाई: सुरेंद्र सिंह

विज्ञापन
बडौत में पत्रकार वार्ता करते देशखाप चौधरी - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
बड़ौत। देशखाप चौधरी सुरेंद्र सिंह ने खाप चौधरी होने के नाते मुख्यमंत्री को पगड़ी बांधी थी। इसका खाप पगड़ी से कोई वास्ता नहीं है। इसका कुछ लोग भ्रामक प्रचार कर रहे हैं। वे हमेशा किसानों के साथ खड़े हैं। उनका किसी भी राजनीतिक दल से कोई सरोकार नहीं है।
विज्ञापन

दअरसल, रविवार को ग्राम बासौली में सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह के बेटे प्रकेत के विवाह के बाद स्वागत समारोह में आए प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी का देशखाप चौधरी सुरेंद्र सिंह ने पगड़ी बांधकर स्वागत किया था। इसे लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की टिप्पणी की जाने लगी। इस पर देशखाप चौधरी ने कहा कि खाप का मुखिया होने के नाते डॉ. सत्यपाल सिंह ने उनसे अनुरोध किया था। उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री खाप क्षेत्र के गांव में आ रहे हैं। इसलिए उनका पगड़ी बांधकर सम्मान करें। इस पर उन्होंने मुख्यमंत्री को पगड़ी बांधी थी। कुछ लोग इस बात को लेकर भ्रामक प्रचार कर रहे हैं। खाप चौधरी किसी राजनीतिक संगठन के साथ नहीं हैं। वे किसानों के साथ हैं। देशखाप का एक साल से गाजीपुर बार्डर पर धरना चल रहा था। फिलहाल किसान आंदोलन स्थगित कर दिया है। यदि दोबारा आंदोलन की जरूरत र्हुई तो वे सबसे आगे खड़े होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें