फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानून के विरोध में संगठन का तहसील में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। भारतीय किसान संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शनिवार को नए कृषि कानून के विरोध में तहसील में प्रदर्शन किया। उन्होंने तहसीलदार प्रसून कश्यप को सौंपे राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन में किसानों के हितों के लिए कानून वापस कराने की मांग की।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील पहुंचे। उनका कहना था कि सरकार ने बिना किसी चर्चा के कृषि बना दिया है। कृषि कानून लागू होने पर देश का किसान बर्बाद हो जाएगा। पिछले 210 दिनों से दिल्ली की सीमाओं पर धरना देकर देश का किसान नए कृषि कानूनों का विरोध कर रहा है। सरकार मनमानी पर तुली है। धरने के बावजूद किसानों की समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। उन्होंने तहसीलदार प्रसून कश्यप को सौंपे ज्ञापन में किसानों के हित के लिए तीनों कानून रद्द कराने व एमएसपी को कानूनी रूप दिलाने की मांग की। इस अवसर पर राकेश कुमार, देवेंद्र प्रधान, सुमित गुर्जर, संजीव सिंह, राजपाल, अमित धामा, विकास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें