फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुमति के बावजूद भट्ठों पर कार्रवाई के विरोध में कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। अनुमति के बावजूद भट्ठों के खिलाफ कार्रवाई के विरोध में सोमवार को बागपत ईंट निर्माता समिति के नेतृत्व में भट्ठा संचालकों ने कलक्ट्रेट पर सांकेतिक धरना दिया। वहीं, सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह ने फोन पर भट्ठा संचालकों को समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। सांसद के आश्वासन के बाद भट्ठा संचालकों ने धरना समाप्त कर दिया। उन्होंने जल्द समस्या का समाधान न होने पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष विक्रम राणा और महामंत्री दीपक यादव का कहना था कि अनुमति होने के बावजूद प्रशासन ईंट भट्ठों पर कार्रवाई कर रहा है। प्रशासन ने अनुमति के बाद भी बालैनी, खेकड़ा, सरूरपुर कलां और खेडक़ी में कार्रवाई की है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सोमवार को प्रशासन की कार्रवाई के विरोध में भट्ठा संचालकों ने कलक्ट्रेट पर सांकेतिक धरना दिया। सांसद डॉ. सत्यापाल सिंह ने फोन पर भट्ठा संचालकों को समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। सांसद के आश्वासन के बाद भट्ठा संचालकों ने धरना समाप्त कर दिया। अध्यक्ष विक्रम राणा ने बताया कि सरकार ने जीएसटी पांच प्रतिशत से बढ़ाकर 12 प्रतिशत कर दी है। इसके विरोध में मंगलगवार को जंतर-मंतर पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। बुधवार को प्रशासन की कार्रवाई के विरोध में कलक्ट्रेट पर धरना देकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। धरना देने वालों में मनोज यादव, ओमवीर, विक्रम सिंह, भूपेंद्र सिंह, सतेंद्र सिंह, बिजेंद्र सिंह, विकास, अनुज सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें