फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: महापंचायत में उठाई जाएगी गन्ना बकाया भुगतान और मूल्य वृद्धि की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
-21 सितंबर को मुजफ्फरनगर में होगी किसान मजदूर संगठन की महापंचायत
विज्ञापन

फोटो- 5
संवाद न्यूज एजेंसी
अमीनगर सराय। मुजफ्फरनगर नगर के बड़ौदा गांव में 21 सितंबर को गन्ना बकाया भुगतान और गन्ना मूल्य वृद्धि की मांग को लेकर किसान मजदूर संगठन की महापंचायत को आयोजन किया जाएगा। महापंचायत को सफल बनने के लिए शनिवार को संगठन के पदाधिकारियों ने गांवों में जनसंपर्क कर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन

संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनु मलिक ने बताया कि अगले महीने नए पेराई सत्र की तैयारियां शुरू हो गई हैं, लेकिन अभी तक पुराने सत्र का गन्ना मूल्य बकाया का भुगतान नहीं हुआ है। चीनी मिलें किसानों का करोड़ों रुपये दबाए बैठी हैं। गन्ना बकाया का भुगतान न होने के कारण किसानों को आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। महंगाई बढ़ने से फसल की लागत बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि बिजली बिल समस्या, गन्ना बकाया भुगतान और गन्ना मूल्य बढ़ाने की मांग को लेकर 21 सितंबर को संगठन की महापंचायत होगी। महापंचायत में किसानों की समस्याओं का समाधान कराने की मांग उठाई जाएगी। महापंचायत में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूरन सिंह किसानों को संबोधित करेंगे। शनिवार को पंचायत को सफल बनाने के लिए नंगला, तेड़ा, सोभापुर, फतेहपुर, फजलपुर गावों में जनसंपर्क कर महापंचायत को सफल बनाने की अपील की। जनसंपर्क करने वालों में करण सिंह नंबरदार, राष्ट्रीय संरक्षक ओमिलाल आर्य, जिलाध्यक्ष कालूराम, देवेंद्र, प्रवीण, राहुल, अनुज राजपूत मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें