फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ के अमन जैन के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का प्रतिनिधि मंडल राज्य मंत्री कपिल देव से मुजफ्फरनगर में मिला
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने प्रतिनिधि मंडल को सरकार की तरफ से अमन की माता का इलाज कराने का आश्वासन दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभिमन्यु गुप्ता के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल प्रदेश के कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल से मुजफ्फरनगर में उनके आवास पर मिला। प्रतिनिधि मंडल ने राज्य मंत्री से मेरठ में अमन जैन के हत्यारोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार की मदद कराने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा मृतक अमन जैन के परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है और उनकी माता पिछले ढाई साल से रीड की हड्डी की बीमारी के कारण बिस्तर पर हैं। उन्होंने अमन के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी कर लूट की रकम वापस दिलाने तथा पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग की। उन्होंने कहा लॉकडाउन के कारण व्यापार चौपट हो गया है। उन्होंने सक्षम व्यापारियों को आत्म रक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस देने की मांग की। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने प्रतिनिधि मंडल को सरकार की तरफ से अमन की माता का इलाज कराने का आश्वासन दिया। इसमें अग्रवाल सम्मेलन के प्रांतीय महामंत्री प्रमोद मित्तल, प्रांतीय उपाध्यक्ष ईश्वर अग्रवाल, प्रांतीय मंत्री पंकज गुप्ता, मृतक अमन जैन का चचेरा भाई सोनू जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें