फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली सहारनपुर हाइवे पर तीन घंटे तक लगा लम्बा जाम, लोग रहे परेशान

विज्ञापन
दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर वाहनो से लगा लंबा जाम - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। दिल्ली सहारनपुर हाईवे पर जाम की समस्या आम बात होकर रह गई है। मार्ग पर बने गहरे गड्ढों के कारण आए दिन जाम लगा रहता है। बृहस्पतिवार की शाम करीब तीन घंटे तक हाईवे पर लंबा जाम लगा रहा। इससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

हरियाणा, पंजाब, हिमाचल आदि प्रदेशों से दिल्ली जाने के लिए रोडवेज बस, भारी संख्या में कार - ट्रक आदि ईर्स्टन पेरिफेरल एक्सप्रेस वे से दिल्ली जाने के लिए दिल्ली सहारनपुर हाईवे से होकर गुजरते हैं। हाईवे पर वाहनों की संख्या अत्यधिक होने के कारण आए दिन जाम लगा रहता है। वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण हाईवे गहरे गड्ढों मे तब्दील हो चुका है। वही हाईवे पर खेकड़ा से दिल्ली अक्षरधाम मार्ग के लिए कार्य शुरू होने के कारण मार्ग संकरा हो गया है। इस कारण भी रोजाना हाईवे पर घंटों तक जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे नगर क्षेत्र के लोगों को हाईवे से गुजरने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे हाईवे पर लंबा जाम लग गया। तीन बजे से छह बजे तक लगने वाले जाम के कारण वाहन सवारों को दिक्कते उठानी पड़ी। नगरवासियों ने एसडीएम से हाईवे को गड्ढा मुक्त कराने की मांग की है। एसडीएम अजय कुमार का कहना है कि जल्दी ही हाईवे को गड्ढा मुक्त कराने का कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें