फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्ताम्बर महामंडल विधान मे श्रद्वालुओ ने की भगवान शान्तिनाथ की विशेष पूजा अर्चना

विज्ञापन
खेकड़ा के श्री शान्तिनाथ दिगम्बर जैन बडा मन्दिर मे आयोजित भक्ताम्बर विधान मे पूजा अर्चना करते श? - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
भगवान शांतिनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की
विज्ञापन

खेकड़ा (बागपत)। श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में आयोजित भक्तामर महामंडल विधान में महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भगवान शांतिनाथ की विशेष पूजा-अर्चना कर धर्मलाभ उठाया। श्रद्धालु भगवान शांतिनाथ को समर्पित मनमोहक भजनों पर जमकर झूमे।
विज्ञापन

नगर के छोटा बाजार स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में बृहस्पतिवार सुबह भक्तामर महामंडल विधान का आयोजन हुआ। विधान कार्यक्रम में सर्वप्रथम श्रद्धालुओं ने भगवान शांतिनाथ का अभिषेक किया। इसके बाद सकलीकरण की क्रियाओं का विधिविधान के साथ आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान शांतिनाथ की विशेष पूजा-अर्चना कर धर्मलाभ उठाया। धर्म सभा में श्रद्धालु भगवान शांतिनाथ को समर्पित भक्ति गीतों की धुनों पर जमकर झूमे। भगवान शांतिनाथ के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। इस मौके पर नरेश जैन, सुमेर जैन, विकास जैन, राहुल, अंकुश, संयम, राजेश, कमल, प्रदीप आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें