फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार लिंक कराने पर ही कर्ज माफी

Tue, 25 Jul 2017 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में बैठक को संबोधित करते डीएम भवानी सिंह। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने कहा बैंक खाते से बगैर आधार लिंक कराए किसानों का फसली ऋण माफ नहीं होगा। किसानों की मैपिंग का कार्य चल रहा है। जल्द से जल्द इसे पूरा किया जाना है। 
विज्ञापन


योजना की जिला स्तरीय बैठक में डीएम ने लघु और सीमांत किसानों के उन्नयन एवं सतत विकास के लिए फसली ऋण मोचन योजना की समीक्षा की। ऋण योजना से संबंधित कृषकों के आधार कार्ड एवं भूलेख से संबंधित डाटा तैयार रखें, जिससे एनआईसी को डाटा उपलब्ध होते ही कृषकों की ऋण माफी का कार्य प्रारंभ होगा।

जिले में 49366 किसानों के सापेक्ष 42166  मैपिंग हुए। इनमें अब तक 14564  आधार उपलब्ध हुए हैं। जिन किसानों ने आधार कार्ड अपने बैंक खाते से लिंक नहीं कराया है तो वह सरकार द्वारा दी योजना का लाभ नहीं ले सकेंगे। 
विज्ञापन


कर्ज माफी योजना के क्रियान्वयन में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उत्पादकता में सुधार के लिए वैज्ञानिक तरीकों को अपना फसल की कटाई के बाद की हानियों को कम कराना, कौशल और अवस्थापना विकास, कृषि और खाद्य प्रसंस्करण के प्रोत्साहन की योजना चल रही है।

किसान के स्वामित्व की विभिन्न भूमि का कूल क्षेत्रफल लघु किसान हेतु दो हेक्टेयर और सीमांत किसान हेतु एक हेक्टेयर से अधिक नहीं होगा। पट्टे पर दी भूमि पर लिया गया फसली ऋण योजना के मानदंडों में शामिल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें