चांदीनगर। क्षेत्र में बुखार का प्रकोप निरंतर बढ़ता जा रहा है। बच्चों से लेकर बड़े इससे ग्रस्त है। रटौल गांव में जहां तीन की मौत हो चुकी है, वहीं अब ढिकौली गांव में आठ माह के बच्चे की बुखार के चलते मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सभी का बुरा हाल है।
चांदीनगर क्षेत्र के अधिकांश गांवों में जनलेवा बुखार का प्रकोप बढ़ रहा है। रटौल गांव में जहां डेंगू से लोग पीड़ित हो गए है। वहीं बुखार से तीन की मौत भी हो चुकी है। लहचौड़ा गांव में बुखार का प्रकोप है। कई लोगों को डेंगू की पुष्टि हुई है। सैकड़ों बुखार से पीड़ित है। अब ढिकौली गांव में जानलेवा बुखार से अनुज के आठ माह के पुत्र देव की मौत हो गई है। चार दिनों से बुखार से पीड़ित चल रहा है। प्राइवेट चिकित्सकों के उपचार कराया, लेकिन आराम नहीं मिल रहा था। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गमगीन माहौल अंतिम संस्कार किया गया। गांव के लोगों ने स्वास्थ्य कैंप लगाने की मांग की है।
---------------