फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढिकौली में गम, परिजनों को नहीं मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
ढिकौली में गम, परिजनों को नहीं मिला शव
विज्ञापन

बागपत। कैंसर पीड़ित कोरोना पॉजिटिव की दिल्ली में मौत के मामले में ढिकौली गांव में गम का माहौल है। परिजन शव लेने के लिए दिल्ली गए, लेकिन जीटीबी प्रशासन ने शव नहीं दिया।
ढिकौली गांव के कैंसर पीड़ित कोरेाना पॉजिटिव को उपचार के लिए दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर उसके गले का आपरेशन किया। इस बीच उसकी कोरोना जांच भी पॉजिटिव आ गई थी। मंगलवार को दिल्ली में उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेने के लिए दिल्ली पहुंचे, लेकिन जीटीबी प्रशासन ने अभी तक शव परिजनों को नहीं दिया है। गांव में गम का माहौल है।
विज्ञापन

लैब की रिपोर्ट पर सवाल
बागपत। मेरठ की जिस लैब ने कैंसर पीड़ित को कोरोना पॉजिटिव बताया, उसकी जांच पर सवाल खड़े हो रहे हैं। मॉडर्न लैब को सील किया जा चुका है। ऐसे में कैंसर पीड़ित की कोरोना रिपोर्ट पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग को सही जांच करनी चाहिए थी।
विज्ञापन

सवाल, मौत कोरोना से हुई या कैंसर से
बागपत। ढिकौली के ग्रामीण की मौत कोरोना से हुई या कैंसर से, इस पर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। सीएमओ डॉ आरके टंडन का कहना है कि मेरठ में जांच हुई थी और मरीज को दिल्ली रेफर किया गया था। जिले के स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल नहीं लिया था, ऐसे में स्थानीय तौर पर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें