फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिंदौड़ा दोहरा हत्याकांड में चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय। खिंदौड़ा गांव में ट्राली खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में दो बुजुर्गों की हत्या के मामले में फरार चल रहे चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के खिंदौड़ा गांव में पांच मई को ट्रॉली खड़ी करने को लेकर हुई कहासुनी में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। इसमें दो बुजुर्गों की मौत हुई। इस मामले में 15 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया, इसमें से 10 आरोपियों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। बुधवार को पुलिस ने चार आरोपियों को चेकिंग के दौरान बसौद-मीतली मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। खिंदौड़ा निवासी आरोपी अमरदीप पुत्र सत्यवीर, विनोद पुत्र कुशल पाल, निशांत उर्फ नीशू पुत्र ब्रजभूषण, केशव पुत्र प्रविंद्र गिरफ्तार किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें