फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर फेंका शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। युवक की हत्या कर शव को कोतवाली क्षेत्र के ज्ञान एंक्लेव में फेंक दिया गया। मृतक के सिर और गर्दन पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस का कहना है कि मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ज्ञान एंक्लेव में एक मकान के पीछे बृहस्पतिवार सुबह करीब 36 साल के युवक का शव पड़ा मिला। कॉलोनी के लोगों की सूचना पर इंस्पेक्टर अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। छानबीन की गई। पुलिस का कहना है कि मृतक के सिर और चोट पर निशान हैं। अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। आसपास के थानों को जानकारी दी गई है। माना जा रहा है कि हत्या कर लाश को यहां फेंका गया है। बुधवार रात में किसी समय यहां पर शव फेंका गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
ठिकाने लगाए जाते रहे हैं शव
बागपत। कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात शव मिलने का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई लाश मिल चुकी है। औद्योगिक क्षेत्र में मिले शव की अब तक शिनाख्त नहीं हुई। इसके अलावा कलक्ट्रेट के सामने पार्क में भी लाश मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें