फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वी यमुना नहर में शव मिलने से सनसनी फैली

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। पूर्वी यमुना नहर में बुधवार को अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हत्या कर शव को नहर में फेंकने की आशंका जताई जा रही है। उधर, कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी रवि रत्न सिंह को सूचना मिली कि पूर्वी यमुना नहर में छपरौली चुंगी के पास शव पड़ा हुआ है। इस पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद शव को नहर से निकला। हालांकि शव की शनाख्त नहीं हो सकी। आशंका जताई जा रही है कि हत्या कर शव को नहर में फेंका गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें