संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। जनता वैदिक कॉलेज व दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के रासेयो शिविर में शनिवार को स्वयं सेविकाओं और स्वयं सेवकों ने रैली व पोस्टर प्रतियोगिता के मध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
जनता वैदिक डिग्री कॉलेज की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मालती के निर्देशन में स्वयं सेविकाओं ने प्रथम सत्र में डीएस भवन बिजरौल रोड पर सफाई अभियान चलाया। द्वितीय सत्र में पर्यावरण संरक्षण को लेकर बिजरौल रोड से रैली निकाली। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. जयकुमार सरोहा, पूर्व प्राचार्य अरुण सोलंकी, डॉ. प्रशांत यादव, शैलेश, ईशा, स्वाति मौजूद रहे। इसी कॉलेज की चतुर्थ इकाई के दयानंद बाल विद्या मंदिर में चल रहे शिविर के चौथे दिन स्वयं सेविकाओं ने स्कूल के बच्चों को पढ़ाया। साथ ही उनके साथ होली खेली। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गीता रानी, एकता, ज्योति, अंशिका, मनीषा, अन्नू तोमर, किरण, डा प्रशांत यादव शामिल रहे। उधर, दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के ऋषिकुल विद्यापीठ में चल रहे शिविर के दूसरे दिन स्वयं सेवकों ने साफ-सफाई की और पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर डॉ. दीपक जैन, डॉ. महेश पंवार, डॉ. महेश कुमार मुछाल, डॉ. अशोक, कमल कश्यप, अभिषेक, रूपक, आनंद, हिमांशु, गौरव, वंशम, वंश, विपिन, अभिनव, जयंत, जुबेर, सबीर, शरद, दीपक शामिल रहे।
जनता वैदिक कॉलेज की रासेयो प्रथम इकाई का एक दिवसीय शिविर कार्यक्रम अधिकारी डा सौरभ कुमार सिंह के निर्देशन में संपन्न हुआ। प्रथम सत्र में स्वयं सेवकों ने श्रमदान किया। इस अवसर पर डॉ. अनुपम तिवारी, डॉ. मुकेश, डॉ. एमएस राठी, डॉ. रघुराज, डॉ. विजयपाल, नितिन, कृष्णपाल, रविंद्र का सहयोग रहा।