बेटी बचाओ, बटी पढ़ाओ के तहत बागपत के प्राथमिक विद्यालय नंबर तीन में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत शुक्रवार को पूर्व माध्यमिक कन्या विद्यालय में नारी चौपाल का आयोजन किया। शुभारंभ एसडीएम और सीएमओ ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया
शुक्रवार को शहर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में लगी नारी चौपाल के मौके पर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिसका शुभारंभ एसडीएम मनोज कुमार सिंह और सीएमओ डॉ. सुषमा चंद्रा ने किया। कार्यक्रम में सीएमओ ने कहा कि बेटियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। पढ़ाई के साथ-साथ सरकारी नोकरियों से लेकर प्राइवेट तक में विभिन्न पदों पर आसीन है।
उन्होंने लड़कियों को लड़कों के बराबर उच्च शिक्षा दिलाने का आह्वान किया। एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने कहा कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए समाज को ही जागरूक होना होगा तभी इस कुरीति को समाप्त किया जा सकता है।
सभी ने लड़कियों को पढ़ाई के प्रति जागरूक किया। एबीआरसी अशोक अंतिल, कुसुमलता, मंजू रानी, सीमा शर्मा, ममता रानी, नीरज, प्रियंका, संगीता, शिवकुमार, रेखा चौहान, सुरेश मौजूद रहे। उधर, अग्रवाल मंडी टटीरी में समाज सेवी विजय मानव और मुकेश रूहेला ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत कस्बे की दीवारों पर जागरूकता स्लोगन लिखे।