फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस में तोड़फोड़, परिचालक की पिटाई

Fri, 24 Jun 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
पुलिस से शिकायत करता पीड़ित परिचालक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत से मेरठ जा रही रोडवेज बस पर दत्तनगर मोड़ के पास कुछ युवकों ने चार दिन पहले टिकट को लेकर हुए विवाद की रंजिश में धावा बोल दिया। युवकों ने बस में तोड़फोड़ कर परिचालक की  पिटाई भी की। पीड़ित परिचालक ने हमलावरों पर सात हजार रुपये कैश लूटने और टिकट मशीन तोड़ने का आरोप लगा पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन

मेरठ में भैंसाली डिपो की बस के परिचालक पिलाना निवासी दीपक कुमार और चालक अनिल कुमार बृहस्पतिवार को सुबह करीब छह बजे बागपत से बस में यात्री लेकर मेरठ जा रहे थे। परिचालक दीपक के मुताबिक अमीनगर सराय मोड़ और सिंघावली अहीर स्टैंड से तीन-तीन युवक बस में सवार हुए। दत्तनगर मोड़ के पास पहुंचते ही 15-16 लड़कों ने बस पर धावा बोल दिया।
  युवकों ने बस में तोड़फोड़ कर उसकी जमकर पिटाई की। उसके बैग से सात हजार रुपये नगद लूट लिए और टिकट मशीन तोड़ दी। इसके बाद युवक चालक अनिल से बस की चाबी छीनकर धमकी देकर भाग गए। दीपक ने बताया 3-4 दिन पहले बस के दूसरे परिचालक वीरेंद्र यादव के साथ कुछ युवकों का टिकट को लेकर विवाद हो गया था। बस में सवार युवक फर्जी विकलांग प्रमाण पत्र दिखा रहे थे।
विज्ञापन
परिचालक ने उनसे टिकट लेने के लिए कहा था। इसी बात पर उनका झगड़ा हो गया था। उसने हमलावरों को सैंडभर और आसपास के गांवों का बताया। उधर, लोगों ने घायल दीपक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसकी शिकायत बालैनी थाने में  की गई है। एएसपी अजीजुल हक ने बताया बस परिचालक से टिकट को लेकर युवकों का चार दिन पूर्व विवाद हो गया था। युवकों ने चालक और परिचालक के खिलाफ मेरठ के टीपीनगर थाना में तहरीर दी थी। इसके चलते बृहस्पतिवार को भी झगड़ा हुआ है। लूट का आरोप गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें