फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को उठाकर ले गए हरियाणा के किसान

Sat, 28 Jan 2017 01:18 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली।  हरियाणा के किसान  शुक्रवार को बदरखा के युवक का अपहरण कर यमुना नदी के पार ले गए। वहां उसके साथ मारपीट की और उस पर गोली भी चलाई, लेकिन वह बाल- बाल बच गया।     कई गोलियां भी चलाई। फायरिंग के बाद बदरखा के सैकड़ों लोग यमुना पार पहुंचे और युवक को छुड़ाया। पीड़ित ने थाना छपरौली में तहरीर दी। सूचना मिलने पर दोनों स्टेट के अफसर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव बदरखा निवासी ओमदेव पुत्र रगबीर शुक्रवार को सुबह के समय बदरखा खादर में अपने खेत की फसल में खाद लगा रहा था तो हरियाणा के राकसेड़ा निवासी दर्जनों लोग आए और मारपीट कर उसे यमुना नहीं पार ले गए। उन लोगों के हाथों में बल्लम, फरसे और तमंचे थे। उन्होंने उस पर गोली भी चलाई, इससे वह बाल बाल बचा, फिर बल्लम से हमला कर उसे घायल कर दिया। इसी बीच उन्होंने कई राउंड फायरिंग भी की। इससे बदरखा खादर क्षेत्र गोलियों की आवास से गूंज गया। 

गोलियों की आवाज सुनकर बदरखा से सैकड़ों ग्रामीण यमुना पार गए और युवक को छुड़ाकर लाए। सूचना मिलते ही  यूपी 100 की दो गाड़ी, एडीएम बागपत, एएसपी बागपत, सीओ रमाला, सीओ बड़ौत, इंस्पेक्टर रमाला और इंस्पेक्टर छपरौली भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। हरियाणा की ओर से भी एसडीएम, सीओ,  समालखा इंस्पेक्टर भी मौके पर आए और हरियाणा की ओर          खनन कर रहे ठेकेदार भी मीटिंग में मौजूद रहे। 
विज्ञापन


  सूत्रों के अनुसार विवाद का मूल कारण हरियाणा के लोगों द्वारा  यमुना की धारा को मोड़ने के लिए बनाए गए बांध हैं, इसे दो दिन में हटाने पर सहमति बनी। पीड़ित ने छपरौली थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें