फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुहारी में ग्रामीणों ने वन माफिया को दौड़ाया 

Fri, 31 Mar 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बड़ौत वन रेंज कार्यालय पर सोते वन दरोगा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत के लुहारी गांव के जंगल में पिछले कई दिन से अवैध पेड़ कटान का प्रयास कर रहे वन माफिया को बृहस्पतिवार की तड़के सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत वन दरोगा को दी, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। आक्रोशित ग्रामीण जब पूर्वी यमन नहर स्थित वन कार्यालय में पहुंचे तो वन दरोगा कार्यालय में सोते मिले। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा किया और तहसील पहुंचकर एसडीएम से शिकायत कर वन दरोगा पर कई संगीन आरोप लगाए। ग्रामीणों ने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

  ग्रामीणों ने कहा पिछले एक सप्ताह से लुहारी गांव के जंगल में वन माफिया सक्रिय है, जो अवैध कटान करने का प्रयास कर रहे हैं। कई बार ग्रामीण और वन माफिया आमने-सामने भी हो चुके है, लेकिन शिकायत करने के बाद भी वन दरोगा साधुराम कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। बृहस्पतिवार की सुबह भी वन माफिया ने गांव के जंगल में अवैध पेड़ कटान का प्रयास किया, तो सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें दौड़ाया और इसकी सूचना वन दरोगा साधुराम को दी। 
  आरोप है  सूचना देने के बाद भी वन विभाग को कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे आक्रोशित ग्रामीण वन कार्यालय में पहुंचे तो वन दरोगा साधुराम सोते मिले। बाद में आक्रोशित ग्रामीणों ने तहसील में प्रदर्शन किया और एसडीएम दीपाली कौशिक को शिकायत कर वन दरोगा पर वन माफिया के साथ मिलीभगत का आरोप लगाकर मामले की जांच करने की मांग की। एसडीएम दीपाली कौशिक ने कहा शिकायत मिली है, विभागीय अफसरों को निर्देश देकर जांच कराई जाएगी।  प्रदर्शन में सुधीर, संदीप, राजकुमार, प्रदीप, अशोक, संजीव, राजपाल, हरेंद्र, सुरेंद्र, ओमपाल, हरवीर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर,   वन क्षेत्राधिकारी राजपाल सिंह ने कहा मामला गंभीर है, जांच कर कार्रवाई होगी। दूसरी तरफ वन दरोगा साधुराम ने आरोप निराधार बताएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें