फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने महिला के कुंडल खींचे  

Fri, 31 Mar 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बड़ौत में एक महिला के कूंडल खींचकर भागे युवक को पुलिस ले जाते हुये - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत में फूंस वाली मस्जिद के पीछे बर्फ वाली गली में एक युवक महिला के कुंडल खींचकर भागने लगा, लेकिन लोगों ने पीछा कर उसे दबोच लिया और मारपीट कर पहुंची पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

फूंस वाली मस्जिद के पीछे बर्फ वाली गली की रहने वाली कुंती देवी जैन पत्नी रामनिवास जैन बृहस्पतिवार को सब्जी मंडी से सब्जी लेकर अपने घर आ रही थी। जब वह अपनी गली में घुसी तो पीछे से ही पीछा कर रहा एक युवक दौड़कर आया और उसके कानों के सोने के कुंडल खींचकर भागने लगा। महिला के शोर मचाने पर लोगों ने घेरकर उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई की। बाद में पहुंची पुलिस को सौंप दिया। पकड़ा युवक ने अपना नाम सचिन पुत्र लाला शिकोहपुर गांव का रहने वाला बताया। उसने हाल में ही कक्षा 12 की व्यक्तिगत परीक्षा दी। इस संबंध में रामनिवास ने कोतवाली में तहरीर दी। पकड़े गए युवक की जेब से सोने के कुंडल भी बरामद किए।

महिला से की छेड़छाड़
अग्रवाल मंडी टटीरी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर दो युवकों ने एक महिला से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर पीटा और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित महिला का कहना है कि ये दोनों युवक अक्सर फब्तियां कसते हैं। बृहस्पतिवार को युवक घर में ही घुस आए और छेड़छाड़ की। महिला ने पुलिस को तहरीर दे दी है। 
विज्ञापन


सोलर लाइट चोरी 
अग्रवाल मंडी टटीरी। मीतली गांव में रविंद्र के मकान के सामने गली में लगी सोलर लाइट को बुधवार रात चोरी कर लिया गया। बृहस्पतिवार सुबह पता चलने पर इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें