फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठवीं की छात्रा से गैंगरेप, गर्भवती

Thu, 17 Nov 2016 01:50 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय।  सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक गांव में आठवीं की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है गांव के ही दो दोस्तों ने छात्रा से आठ माह तक गैंगरेप किया। इससे वह गर्भवती हो गई। आरोपियों ने गर्भपात के इरादे से उसको दवाई दे दी। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद परिजनों को घटना का पता चला। शिकायत करने पर पुलिस ने आरोपी एक युवक को पकड़ लिया।
विज्ञापन


 किशोरी के परिजनों ने पुलिस को बताया  पड़ोस के ही एक युवक ने आठ माह पहले छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। आरोपी ने किशोरी को दबाव में ले लिया। बाद में आरोपी अपने एक दोस्त के साथ मिल कर उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। किशोरी को धमकी दी यदि किसी के सामने मुंह खोला तो उसे और उसके परिजनों को जान से मार दिया जाएगा। आरोपियों के डर से किशोरी ने किसी के सामने जिक्र तक नहीं किया।

इस दौरान किशोरी गर्भवती हो गई थी। आरोपियों ने खुद ही उसको गर्भपात की दवाई लाकर दे दी थी। इसका सेवन करने से उसकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद उसने परिजनों को मामले की जानकारी दी। उन्होंने पुलिस से पीड़ित का मेडिकल कराने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने एक आरोपी युवक को पकड़ लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी रणवीर सिंह यादव ने कहा इस मामले में तहरीर के आधार पर कार्रवाई होगी। लड़की को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें