बागपत के पिलाना में एक सनसनीखेज वारदात हो गई। पिलाना स्थित मछली पालन केंद्र पर रह रहे नौकर सुभाष (50 वर्ष) की धारधार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी लगने पर ग्रामीण मौके पहुंचे।
ग्रामीणों ने बताया कि मृतक का शव अर्द्धनग्न हालत में पड़ा मिला। मछली पालन केंद्र के मालिक नरेंद्र पुत्र मित्र सेन वर्तमान में दिल्ली में रहते हैं। बताया गया कि उनके बेटे यहां मछली पालन केंद्र की जिम्मेदारी को संभालते हैं। उधर, घटना की जानकारी लगने पर पुलिस भी मौके पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों से पूछताछ की और मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: तस्वीरें: होटल में छापा, कमरों से पकड़े गए 26 युवक-युवतियां, पड़ोसी महिला को लेकर पहुंचा था 56 साल का व्यक्ति
ये है पूरा मामला
सिंघावली अहीर थानांतर्गत पिलाना में मछली पालन केंद्र में रहने वाले कर्मचारी सुभाष की किसी भारी वस्तु से प्रहार कर हत्या कर दी गई। उनका शव अर्द्धनग्न हालत में मछली पालन केंद्र के अंदर बने कमरे में पड़ा मिला। उनके पैर भी बंधे हुए थे। हत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की और उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सुभाष (50 वर्ष) मूलरूप से बुलंदशहर के गांव अगौता के रहने वाले थे और पिलाना निवासी नरेंद्र पुत्र मित्र सेन के मछली पालन केंद्र की देखरेख करते थे। मित्रसेन वर्तमान में परिवार के साथ दिल्ली में रहते हैं। नरेंद्र के मुताबिक, सुभाष गुरुवार सुबह को दूध लेने नहीं गया और उसका फोन भी नहीं उठाया। इसके बाद उसने पिलाना गांव में फोन करके एक व्यक्ति को मछली पालन केंद्र भेजा। व्यक्ति ने सुभाष का शव कमरे में पड़ा होने की सूचना दी। नरेंद्र ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
इंस्पेक्टर दीक्षित त्यागी के अनुसार सुभाष की हत्या बुधवार रात को हुई है। किसी भारी वस्तु से सिर कुचलकर हत्या की गई है, लेकिन मौके पर कोई हथियार आदि नहीं मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही मामले में जांच शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें: तस्वीरें: ...जब इतने भावुक हुए जयंत चौधरी, सुबक पड़े सभी लोग, चौधरी बोले- प्रदेश में लगना चाहिए राष्ट्रपति शासन