बागपत के छपरौली कस्बे में एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों का गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया और बच्चों के शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। महिला ने ऐसा कदम क्यों उठाया, अभी इसका पता नहीं चल सका है।
छपरौली कस्बे के मोहल्ला कुरैशियान का रहने वाले गुलाब फेरी लगाकर परिवार का पालन-पोषण करता है। गुरुवार सुबह उसकी पत्नी अंजुम ने अपने बेटे उमेर (8 वर्ष) और बेटी अलिफ्शा (5 वर्ष) का गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया। यह सूचना फैली तो कस्बे के लोग सकते में आ गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को गिरफ्तार कर लिया। बच्चों के शव भी पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए।
महिला ने अपने ही बच्चों की हत्या क्यों की, इसका पता अभी नहीं चल पाया है। पुलिस महिला से पूछताछ में जुटी है। बच्चों की हत्या से परिजनों और रिश्तेदारों में कोहराम मचा है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/