मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस।
- फोटो : amar ujala
बागपत में बड़ौत रोड से तीन दिन पहले लापता हुए पीओपी कराने वाले ठेकेदार रविंद्र का शव हेवा गांव में पड़ा मिला। उसकी पिटाई के बाद हत्या करके शव को वहां फेंका गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वहीं इस मामले में पुलिस ने बागपत के दो युवकों को हिरासत में लिया है। उनसे ठेकेदार का एक सप्ताह पहले झगड़ा हुआ था और उस झगड़े की रंजिश में सरूरपुर से अपने साथ लेकर जाने के बाद हत्या करने की बात कही जा रही है। पुलिस इस मामले में अभी दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है।