फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो छात्र डूबे, एक की मौत

Mon, 12 Sep 2016 02:11 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली। क्षेत्र के शबगा गांव से यमुना नदी में नहाने गए दो छात्र डूब गए। छात्रों को डूबते देख किनारे खड़े लोगों ने शोर मचाया। ग्रामीणों ने युवकों की यमुना में तलाश की। किसी तरह एक छात्र को तुरंत बाहर निकाल लिया, लेकिन दूसरा करीब एक घंटे बाद मिला। ग्रामीण उसे निकालकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। गांव में गम का माहौल है।
विज्ञापन

शबगा गांव के कंवर कश्यप का बेटा गौरव (17) इंटर का छात्र था। रविवार शाम करीब सात बजे वह अपने साथी मोहित (16) के साथ यमुना नदी में  नहाने गया था।
दोनों दोस्त डूबकी लगाने के दौरान डूबने लगे। किनारे खड़े युवकों ने शोर मचा दिया। इस बीच आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। कई युवक यमुना में कूद और किसी तरह मोहित को बाहर निकाला। 
पुलिस को भी सूचना दी। करीब एक घंटे की तलाशी के बाद      गौरव मिल सका। गंभीर हालत में ग्रामीण उसे लेकर बड़ौत स्थित नर्सिंग होम लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र की मौत से गंाव में गम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें