फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासिमपुर खेड़ी में छह घरों में चोरी

Mon, 12 Sep 2016 02:08 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
चोरी के बाद खेत में पड़े सामान को दिखाता पीड़ित। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
किशनपुर बराल। कासिमपुर खेड़ी गांव में चोरों ने शनिवार की रात में  कहर बरपाया। एक ही बस्ती में छह मकानों में हजारों की नगदी समेत आभूषण और कीमती सामान चोरी किया। सातवें मकान में चोरी करते हुए चोर भाग गए। चोरी किया गया कुछ सामान खेत से बरामद हुआ। घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। 

 कासिमपुर खेड़ी गांव के मुकेश के मकान से चोरों ने नौ हजार रुपये नगदी समेत आभूषण और अन्य सामान चोरी किया। वहींख् किशन के मकान से दो हजार रुपये, आभूषण, राजू के मकान से 3500 रुपये, आभूषण, पहल सिंह के मकान से तीन हजार रुपये, आभूषण, बिजेंद्र के मकान से आभूषण व  कीमती सामान, मनोज के मकान से दो हजार रुपये, आभूषण व कीमती सामान चोरी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजेंद्र के मकान में चोरी के दौरान खटपट होने पर जाग हो गई। इसके बाद बदमाश भाग गए। वारदात से लोगों में आक्रोश है। थाना प्रभारी चंद्रकांत पांडेय ने कहा चोरी की तहरीर मिली है। वहीं रटौल का सरताज तीन दिन पूर्व ही भैंस खरीदकर आया था, जो शनिवार की रात में घेर में चोरी हो गई।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें