फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक समेत दो की जमानत अर्जी खारिज   

Fri, 31 Mar 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : Pintrest
विज्ञापन
बागपत। किशनपुर बराल के राजकली मेमोरियल हॉस्पिटल में लिंग परीक्षण करते पकड़े गए आरोपी चिकित्सक समेत दो आरोपी जेल में बंद हैं। कोर्ट में उनकी जमानत अर्जी लगाई । सीजेएम कोर्ट ने सुनवाई कर दोनों की जमानत अर्जी को निरस्त कर दिया।
विज्ञापन


एसडीएम दीपाली कौशिक के नेतृत्व में हरियाणा के चिकित्सक, पीसीपीएनडीटी के नोडल अधिकारी और रमाला पुलिस ने गांव में स्थित अस्पताल में  28 मार्च को छापा मारा था। टीम को अस्पताल में लिंग परीक्षण होता मिला था। अफसरों ने दावा किया था लिंग परीक्षण के नाम पर मरीजों से मोटी रकम ऐंठी जाती है। पुलिस ने आरोपी चिकित्सक डॉ. ऋषिपाल और महिला नूर जहां को गिरफ्तार किया था। उनके खिलाफ रमाला थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा था। आरोपियों की ओर से सीजेएम कोर्ट में जमानत अर्जी लगाई । अभियोजन अधिकारी एसके सिंह ने बताया सीजेएम मुकेश कुमार सिंह की कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई। कोर्ट ने मामले को गंभीर मानकर दोनों आरोपियों की जमानत अर्जी को निरस्त कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें